होम

टिकरू स्कूल के वैभव मेहरा ने राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक के लिए किया क्वालीफाई

जोगिन्दरनगर : दिनाँक 10 अक्तूबर से 12 अक्तूबर तक दिल्ली के जवाहरलाल नेहरु स्टेडियम में नार्थ जोन एथलेटिक मीट प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें शहीद प्रताप सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टिकरू स्कूल के दो खिलाड़ियों अनीश कुमार और वैभव मेहरा ने भाग लिया।

प्रधानाचार्या कमलेश कुमारी के साथ खड़े उनके कोच विक्रम ठाकुर, खिलाड़ी अनीश कुमार और वैभव मेहरा

वैभव की इस उपलब्धि से समस्त विद्यालय में ख़ुशी की लहर है। प्रधानाचार्या कमलेश कुमारी ने बताया कि यह विद्यालय के लिए बड़े ही गर्व की बात है। उन्होंनें खिलाड़ियों के माता पिता, अध्यापकों और उनके डीपीई को इस उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई दी है।

प्रधानाचार्या ने इस उपलब्धि का श्रेय विद्यालय में कार्यरत डीपीई विक्रम ठाकुर को दिया है। उन्होंनें बताया कि डीपीई की बेहतर मेहनत और मार्गदर्शन रंग लाई है।

इस प्रतियोगिता में वैभव मेहरा ने अंडर 16 व अनीश कुमार ने अंडर 18 वर्ग के भाला फैंक प्रतियोगिता में भाग लिया।

जिसमें वैभव मेहरा ने 48 मीटर से ज्यादा भाला फैंक कर 5वां स्थान हासिल किया वहीँ अनीश कुमार ने 9वां स्थान हासिल किया.

वैभव मेहरा ने राष्ट्रीय कि जूनियर एथलेटिक मीट जो उड़ीसा के शहर भुवनेश्वर में आयोजित की जाएगी के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

उधर विद्यालय प्रबंध समिति की प्रधान सपना ठाकुर ने भी खिलाड़ियों और अध्यापकों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *