होम

नवम्बर में होगी आठ विषयों की अध्यापक पात्रता परीक्षा

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड आठ विषयों की अध्यापक पात्रता परीक्षा (टेट) का आयोजन नवंबर में करेगा। इसके लिए अभ्यर्थी 28 सितंबर से 18 अक्तूबर तक आवेदन कर सकेंगे।

सामान्य अभ्यर्थियों को 1200, जबकि आरक्षित वर्ग को 700 रुपये शुल्क देना होगा।

जानकारी के अनुसार शिक्षा बोर्ड ने नवंबर में टीजीटी कला, मेडिकल, नॉन मेडिकल सहित भाषा अध्यापक, जेबीटी, शास्त्री, पंजाबी और उर्दू विषय के लिए अध्यापक पात्रता परीक्षा का आयोजन 15 से 26 नवंबर तक दो सत्रों में करेगा। वहीं 21 अक्तूबर तक अभ्यर्थियों को 600 रुपये विलंब शुल्क के साथ आवेदन करने की सुविधा होगी।

किए गए आवेदनों में किसी गलती की स्थिति में अभ्यर्थी 22 से 24 अक्तूबर तक उसमें सुधार कर सकेंगे।

इसके अलावा अगर कोई अभ्यर्थी श्रेणी और उसकी उप श्रेणी में सुधार करना चाहता है तो संबंधित दस्तावेजों और फीस के साथ बोर्ड के पास 31 अक्तूबर तक ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकता है।

अभ्यर्थी परीक्षा से चार दिन पहले बोर्ड की वेबसाइट से अपने-अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड़ कर सकेंगे।

कब और कितने बजे होगी अध्यापक पात्रता परीक्षा

जेबीटी 15 नवंबर 10:00 से 12:30
शास्त्री 15 नवंबर 2:00 से 4:30
टीजीटी आर्ट्स 17 नवंबर 10:00 से 12:30
टीजीटी मेडिकल 17 नवंबर 2:00 से 4:30
टीजीटी नॉन मेडिकल 24 नवंबर 10:00 से 12:30
भाषा शिक्षक 24 नवंबर 2:00 से 4:30
पंजाबी 26 नवंबर 10:00 से 12:30
उर्दू 26 नवंबर 2:00 से 4:30

ऑनलाइन ही जमा होगा शुल्क

अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन में पेंमेंट गेटवे लिंक पर क्लिक करने के ऑनलाइन माध्यम से शुल्क जमा करवाना होगा। इसके अतिरिक्त शुल्क किसी अन्य माध्यम से स्वीकार नहीं किया जाएगा। यदि कोई अभ्यर्थी निर्धारित तिथियों में ऑनलाइन आवेदन करने से चूक गया तो वह लेट फीस 600 रुपये के साथ निर्धारित तिथि से आगामी तीन दिन तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेगा। अगर किसी अभ्यर्थी को कैटेगरी व सब कैटेगरी में शुद्धि करवानी हो तो वह बोर्ड कार्यालय में निर्धारित तिथियों के तहत ऑफलाइन आवेदन कर सकेंगे। – डॉ. मेजर विशाल शर्मा, सचिव, स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *