होम

अवैध शिकार और जंगली जानवरों के अवशेषों का तस्कर गिरफ्तार

जोगिन्दरनगर : जोगिन्दरनगर पुलिस ने थाना प्रभारी सकीनी कपूर के नेतृत्व में एक व्यक्ति को अवैध शिकार और जंगली जानवरों के अवशेषों की तस्करी के आरोप में गिरफ़्तार किया गया है।

आरोपी के पास से 6 फीट 7 इंच लम्बी तेंदुए की खाल बरामद की गई है।

आरोपी के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की धारा 51(A) के तहत मामला दर्ज किया गया है। उधर जोगिन्दरनगर के थाना प्रभारी का कहना है कि उनका कर्तव्य है कि वन्य जीवों का संरक्षण करें।

उन्होंनें क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि इस तरह के मामला अगर किसी को पता चलता है तो तुरन्त पुलिस स्टेशन में फोन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *