बिजली बोर्ड में 25 करूणामूलकों को नौकरी

शिमला : बिजली बोर्ड ने करुणामूलक आधार पर तैनात कर्मचारियों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में 25 कर्मचारियों को नियुक्ति दी गई है। इनमें से 22 कर्मचारी बतौर चपरासी भर्ती हुए हैं, जबकि तीन बतौर चौकीदार तैनात किए गए हैं। बिजली बोर्ड में करुणामूलक आधार पर भर्तियों की सूची सबसे पहले जारी हुई थी.

बिजली बोर्ड के प्रबंध निदेशक पंकज डढवाल ने बताया कि अब नियुक्तियों की सूची जारी की गई है। इसमें 25 लोगों के नाम शामिल हैं। सभी कर्मचारियों को मूल दस्तावेज प्रस्तुत करने के आदेश दिए गए हैं।

कर्मचारियों को प्रमाण-पत्र अब ड्यूटी ज्वाइन करते समय दिखाने होंगे। बताया कि बिजली बोर्ड अब तक जिन कर्मचारियों की प्रमाण-पत्र वेरिफिकेशन पूरी हो रही है उन्हें तैनाती दे रहा है।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *