प्रदेश में 21 अप्रैल तक बंद रहेंगे शिक्षण संस्थान

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच आज सीएम जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई। राज्य सचिवालय में शुरू हुई इस बैठक में दो कैबिनेट मंत्री उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर व वन मंत्री राकेश पठानिया मौजूद नहीं रहे। प्रदेश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को लेकर सभी शिक्षण संस्थान 21 अप्रैल तक बंद करने का निर्णय लिया गया है।

अभी 15 अप्रैल तक शिक्षण संस्थान बंद है, लेकिन आज सरकार ने इसे 21 तक बंद रखने का फैसला लिया। शिक्षा विभाग ने सरकार को 30 अप्रैल तक शिक्षण संस्थान बंद रखने का प्रस्ताव भेजा था, लेकिन कैबिनेट ने फिलहाल 21 अप्रैल तक बंद रखने का फैसला लिया है।

कैबिनेट की बैठक में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा की गई. राज्य में बढ़ रहे कोविड मामलों पर चिंता जताई तथा शिक्षण व गैर शिक्षण कर्मचारियों सहित सभी शिक्षण संस्थान बंद करने का निर्णय लिया गया. वन विभाग में सीधी भर्ती के माध्यम से 311 पदों को भरने का निर्णय लिया गया. कृषि विभाग में विकास अधिकारियों के 25 पदों को भरने का निर्णय भी लिया गया.

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *