हिमाचल में नहीं लगेगा लॉकडाउन

शिमला : हिमाचल में अभी लॉकडाउन नहीं लगेगा। इस बात का खुलासा सीएम जयराम ठाकुर ने किया है। पीटरहाफ में नए भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप की ताजपोशी कार्यक्रम में सीएम ने कहा कि अभी ऐसी कोई येाजना नहीं है। गौर रहे कि ले कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए पूरे प्रदेश में लॉकडाउन की चर्चाएं चल रहीं हैं। ऐसे में सीएम ने इन अटकलों को खत्म कर दिया है।

कन्टेनमेंट जोन में होगा लागू

सीएम ने यह भी कहा कि लॉकडाउन केवल कंटेनमेंट जोन में ही लागू होगा। जहां जरूरत होगी वहां पर कोरोना के फैलाव को रोकने के लिए प्रदेश सरकार और सख्ती कर सकती है। उन्होंने कहा कि देश अब अनलॉकडाउन- 3 की ओर जा रहा है तो प्रदेश कैसे लॉकडाउन की ओर जा सकता है।

लगातार बढ़ रहे मामले

गौरतलब है कि पूरे प्रदेश में कोरोना के केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इन्हीं मामलो को देखते हुए प्रदेश में बहस चल रही है कि क्या हिमाचल एक बार फिर लॉकडाउन जैसा कदम उठाएगा। फिलहाल इस मसले पर सारी तस्वीर साफ हो गई है।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *