होम

विधायक प्रकाश राणा ने सांझा किया गरीबों का दर्द

जोगिन्दरनगर : जोगिन्दरनगर के विधायक प्रकाश राणा शुक्रवार को रोपा पद्धर पंचायत के तहत छानंग गाँव के दो गरीब परिवारों से दुःख सांझा किया तथा उन्हें हर संभव मदद करवाने का भरोसा दिलाया.

आशियाना देखकर हुए भावुक

विधायक अपने समर्थकों के साथ दोपहर के वक्त इनके पास पहुंचे तथा उन्हें आर्थिक मदद भी की. गरीबों के जर्जर आशियानों को देखकर विधायक भावुक हो गये. विधायक ने उन्हें भरोसा दिलाया कि उन्हें समय -समय में उनकी हर सम्भव सहायता की जाएगी.

बीमार महिला का दुःख भी जाना

उसके बाद विधायक अस्पताल पहुंचे तथा वहां एक परिवार की बीमार दाखिल महिला भागी देवी का दुःख दर्द भी जाना. विधायक ने अस्पताल प्रशासन को आदेश दिए कि दाखिल महिला को हरसम्भव इलाज़ मुहैया करवाए.

15000 रूपये की दी सहायता

उन्होंनें दोनों परिवारों को 15000 रूपये की राशि की आर्थिक सहायता प्रदान की तथा भरोसा दिलाया कि दोनों परिवारों के लिए आशियाने का प्रबंध करने पर भी विचार किया जायेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *