मंडी जिला की 278 पंचायतों की जिम्मेवारी संभालेंगी महिलाएं

मंडी जिला में पंचायत चुनावों के लिए आरक्षण रोस्टर की व्यवस्था कर दी गई है। मंडी की 577 पंचायतों में से 278 पंचायतों की सरदारी महिलाएं संभालेंगी जबकि 190 पंचायतें सामान्य रूप से पुरूषों के लिए ओपन हैं।

ओबीसी आरक्षण के सहारे कुल 19 पंचायतों की प्रधानी तय होगी। मंडी डीसी अर्पूव देवगन ने हिमाचल हाईकोर्ट के दखल के बाद मंगलवार को आरक्षण रोस्टर जारी कर दिया है।

मंडी जिला में कुल 14 विकास खंड हैं और इन्हीं के तहत आने वाली पंचायतों में प्रधान का चुनाव करवाने के लिए आरक्षण की व्यवस्था की गई है।

मंडी में निहरी सबसे छोटा विकास खंड है। इसमें केवल 21 ही ग्राम पंचायतें शामिल हैं। इसके ठीक विपरीत धर्मपुर सबसे बडा ब्लाक है। अकेले धर्मपुर के तहत ही 58 ग्राम पंचायतें समाहित हैं।

मंडी में बल्ह, गोपालपुर, धनोटू, गैहर, सदर मंडी, सुंदरनगर, बालीचौकी, चौंतडा, सराज, द्रंग, चुराग और करसोग सहित कुल 14 विकास खंड शामिल हैं।

मंडी जिला में अनारक्षित प्रधान पदों का आंकडा 198 है। रोस्टर जारी होते ही सामान्य महिलाओं के लिए 190 पंचायतें चुनाव लडने के लिए आरक्षित की गई हैं जबकि एससी महिलाओं के लिए 88 पंचायतें रिर्जव की गई हैं।

इसके साथ ही एससी सामान्य के लिए 82 पंचायतें आरक्षित की गई हैं। ओबीसी सामान्य के हिस्से नौ तथा ओबीसी महिलाओं के लिए दस पंचायतें आरक्षित की गई हैं।

करसोग की 35 पंचायतों में से 11 अनारक्षित, 11 महिला, एससी महिला के लिए छह तथा एससी सामान्य के लिए पांच पंचायतें आरक्षित की गई हैं।

ओबीसी महिला और ओपन के लिए एक एक पंचायत आरक्षित की गई है। चुराग की 31 पंचायतों में से 11 अनारक्षित और 11 महिलाओं के लिए पांच महिला एससी तथा चार एससी ओपन आरक्षित की गई हैं।

द्रंग की 48 पंचायतों में से 17 अनारक्षित हैं जबकि 15 पंचायतें महिलाओं के लिए और एससी महिला को पांच तथा एससी सामान्य के लिए चार पंचायतों सहित ओबीसी पुरूषों के लिए तीन तथा महिलाओं के लिए चार पंचायतें आरक्षित हैं।

सराज की 36 पंचायतों में से 14 अनारक्षित हैं। महिला के लिए 13 और एससी महिला के लिए पांच तथा एससी ओपन के लिज चार पंचायतें आरक्षित की गई हैं।

बल्ह की 47 पंचायतों में सज 13 अनारक्षित हैं?। महिलाओं के लिए 13 और एससी महिला के 10 तथा एससी ओपन के लिए नौ और ओबीसी महिला तथा पुरूष के लिए एक एक पंचायत आरक्षित की गई है।

गोपालपुर की 50 पंचायतों में से 18 अआरक्षित हैं। महिलाओं के लिए 16 और एससी के लिए कुल 13 पंचायतों सहित ओबीसी के लिए तीन पंचायतें आरक्षित की गई हैं।

धनोटू की 32 पंचियतों में से सात अनारक्षित हैं छह महिलिओं के लिए और 17 एससी के लिए तथि दो ओबीसी के लिए आरक्षित हैं।

धर्मपुर की 58 पंचायतों में से 23 अनारक्षित हैं। महिलाओं के लिए 23 और एससी के लिए 12 पंचायतें आरक्षित की गई हैं।

निहरी की 21 पंचायतों में से सात अनारक्षित हैं महिलाओं के लिए आठ तथा एससी के लिए छह पंचायतें आरक्षित की गई हैं। गोहर की 38 पंचायतों में से 12 अनारक्षित हैं।

महिलाओ के लिए 11 तथा एससी महिला और एससी सामान्य के लिए 15 पंचायतें रिर्जव की गई हैं। सदर मंडी की 55 पंचायतों में से 20 अनारक्षित हैं।

20 ही पंचायतें सामान्य महिलाओं के लिए और एससी महिला पुरूष के लिए 15 पंचायतें आरक्षित हैं। सुंदरनगर की 32 पंचायतों में से 12 अनारक्षित तथा 12 सामान्य महिला और आठ एससी के लिए आरक्षित हैं।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *