हिमाचल में इस दिन से बदलेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी के आसार

लंबे समय से सूखे की मार झेल रहे हिमाचल के लिए राहत भरी खबर है। प्रदेश के लोगों को अब जल्द ही सूखी ठंड और दिन में पड़ने वाली गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 10 नवंबर से मौसम करवट बदलने वाला है। मौसम में बदलाव आने से प्रदेश के तीन जिलों कांगड़ा, चंबा और लाहौल-स्पीति के पश्चिम क्षेत्र में 11 और 12 नवंबर को बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं।

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 7 नवंबर तक तापमान सामान्य से अधिक रहेगा, लेकिन 8 नवंबर से तापमान में गिरावट आना शुरू हो जाएगी।

बता दें कि इन दिनों प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक है। इस साल सर्दियों में अधिकतम तापमान ने कई शहरों के पिछले रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। वहीं, इस बार मानसून सीजन में भी सामान्य से 19 फीसदी कम बारिश हुई है।

प्रदेश के 6 जिलों में बीते 34 दिनों से एक भी बूंद बारिश नहीं हुई है, जिसके चलते प्रदेश में सूखे जैसे हालात बने हुए हैं। किसान भी अपने खेतों में गेहूं की बुवाई के लिए बारिश का इंतजार कर रहे हैं।

बारिश होते ही वे खेतों में बुवाई का काम शुरू कर देंगे। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में प्रदेश में बारिश-बर्फबारी का दौर शुरू हो सकता है।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *