जोगिन्दरनगर में टिप्पर पलटने से 3 बाइक्स दबीं, कार को भी हुआ नुक्सान

जोगिन्दरनगर -सरकाघाट राजमार्ग पर राधास्वामी सत्संग भवन के पास टिप्पर के पलटने से तीन बाइक्स नीचे दब गईं। जानकारी के अनुसार बीती रात क्रशर से भरा टिप्पर जोगिन्दरनगर से मच्छयाल की ओर जा रहा था।

पलटा हुआ टिप्पर

जब टिप्पर सत्संग भवन के पास पहुंचा तो तेज रफ्तार होने के कारण यह सड़क पर पलट गया जिससे इसके नीचे तीन बाइक्स दब गई।

इसके अलावा वहीं पर साइड में खड़ी एक कार को भी नुकसान पहुंचा है।

पुलिस ने टिप्पर चालक आकेश्वर कुमार निवासी कस कटवाली, भराड़ू के विरुद्ध आईपीसी की धारा 279 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *