टिकरू पंचायत के ककड़ेना गाँव में हुई चोरी की वारदात

जोगिन्दरनगर : जोगिन्दरनगर उपमंडल की ग्राम पंचायत टिकरू के तहत स्थित ककड़ेना गाँव में चोरों ने श्री जगदीश (75) के घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है.

श्री जगदीश ने बताया कि बीती रात जब सब लोग सोए थे तो चोरों ने तक़रीबन 1 लाख कैश और लाखों के गहने पर हाथ साफ़ कर दिया।

घटना की सूचना पुलिस को दी गई जिसके बाद जोगिन्दरनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज कर तहक़ीक़ात शुरू कर दी है।

घर वालों का कहना है कि घर में छोटे बेटे की शादी के लिए गहने व रूपये रखे थे जो चोरों ने उड़ा लिए हैं.

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *