चौहार घाटी के आराध्य देवों को दिया जोगिन्दरनगर मेले में शामिल होने का निमंत्रण

जोगिन्दरनगर :  चौहार घाटी के आराध्य देव श्री हुरंग नारायण तथा पहाड़ी वजीर देव श्री पशाकोट को निमंत्रण देने के लिए जोगिन्दरनगर मेला समिति की ओर से तहसीलदार लड़भड़ोल डॉ. मुकुल शर्मा मंगलवार को चौहार घाटी की तरस्वाण पंचायत के धरमेहड़ गांव पहुंचे।

देव श्री हुरंग नारायण और देव पशाकोट

उन्होंने बड़ा देव श्री हुरंग नारायण तथा देव श्री पशाकोट को आगामी 1 से 5 अप्रैल तक आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय  मेला जोगिन्दरनगर में शामिल होने के लिए निमंत्रण दिया।

दोनों देवताओं के कारदारों ने तहसीलदार डॉ. मुकुल शर्मा व उनके साथ उपस्थित अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों को बड़ा देव श्री हुरंग नारायण तथा देव श्री पशाकोट के आशीर्वाद स्वरूप चादर भेंट कर सम्मानित किया।

इसके उपरांत तहसीलदार ने गलू में देव श्री गलू गहरी व देव श्री महूनाग बनाड़ को भी मेला समिति की ओर से आमंत्रित किया।

जोगिन्दरनगर के इस ऐतिहासिक व प्राचीन राज्य स्तरीय मेले का शुभांरभ चौहारघाटी के बड़ा देव श्री हुरंग नारायण व देव श्री पशाकोट के आगमन से ही माना जाता है।

मेले का शुभारंभ एक अप्रैल को बड़ा देव श्री हुरंग नारायण तथा देव श्री पशाकोट के नेतृत्व में निकलने वाली देवी-देवताओं की भव्य जलेब के साथ होता है।

इस मेला में चौहार घाटी सहित अन्य क्षेत्रों से लगभग एक सौ से अधिक देवी-देवता अपना आशीर्वाद देने के लिए जोगिन्दर नगर पहुंचते हैं। इस अवसर पर कानूनगो राज कुमार व प्रचार सहायक देव राज भी मौजूद रहे।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *