फौजी सुरेश मंडयाल का नया गीत ‘कलयुगी इंसान’ हुआ रिलीज

समाज में बढ़ती बुराइयों, आपदाओं और कलयुग में हो रहे अत्याचारों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से लोकगायक फौजी सुरेश मंडयाल का नया गीत ‘कलयुगी इंसान’ उपायुक्त (डीसी) मंडी ने औपचारिक रूप से रिलीज किया ।

फौजी सुरेश मंडयाल ने बताया कि उनके गीतों का उद्देश्य केवल मनोरंजन करना नहीं, बल्कि समाज को सकारात्मक संदेश देना भी है।

उन्होंने कहा कि इस गीत के माध्यम से वर्तमान समय में बढ़ती सामाजिक बुराइयों, मानवीय संवेदनाओं में आ रही कमी और गलत रास्ते पर बढ़ते कदमों के प्रति लोगों को सचेत करने का प्रयास किया गया है।

उन्होंने कहा कि उनका हमेशा से प्रयास रहा है कि अपने गीतों के माध्यम से समाज को जागरूक किया जाए और लोगों को अच्छे विचारों व मानवीय मूल्यों के प्रति प्रेरित किया जाए। ‘कलयुगी इंसान’ भी इसी सोच को आगे बढ़ाने वाला एक संदेशात्मक गीत है।

यह गीत फौजी सुरेश मंडयाल के आधिकारिक यूट्यूब चैनल “फौजी सुरेश मंडयाल” पर उपलब्ध है।

उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे इस गीत को देखें, सुनें और अधिक से अधिक लोगों तक साझा करें, ताकि समाज में फैल रही बुराइयों और अत्याचारों के प्रति जागरूकता बढ़े तथा सकारात्मक सोच को बढ़ावा मिल सके।

देखें वीडियो

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *