20 सितम्बर को प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक 20 सितम्बर को प्रस्तावित है। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में विभिन्न पोस्ट कोड की भर्तियों को हरी झंडी मिलने सहित राज्य के वित्तीय हालात पर चर्चा हो सकती है।

इसके अलावा राज्य में हाल ही में उठे अवैध निर्माण तथा संजौली अवैध मस्जिद मामले के बाद प्रदेश में उपजी स्थिति पर भी मंथन किया जाएगा। साथ ही बैठक में हाल ही में मानसून सत्र के दौरान पारित विधेयक आ सकते हैं तथा इसके बाद इन्हें अधिसूचित किया जाएगा।

प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक विधानसभा के मानसून सत्र के बाद पहली बार होगी। बैठक में विभिन्न विभागों में विभिन्न पदों की भर्ती को मंजूरी दी जा सकती है। इसमें वन, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि विभागों में नौकरियों का पिटारा खुल सकता है।

अभी भी कई पोस्ट कोड की भर्तियां रूकी हुई हैं। बैठक में इन पोस्ट कोड की भर्तियों पर चर्चा के उपरांत इसके परिणाम निकालने को मंजूरी प्रदान की जा सकती है।

राज्य की खराब वित्तीय स्थिति पर चर्चा हिमाचल ही नहीं पूरे देश में हो रही है। भाजपा इसे जम्मू कश्मीर व हरियाणा के चुनावों में जोर शोर से उठा रहे हैं।

विधानसभा के मानसून सत्र में भी यह मुद्दा जोर शोर से उठा था। हालांकि अब यह विवाद शांत होता जा रहा है, लेकिन बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा हो सकती है तथा इस पर कोई अंतिम निर्णय लिया जा सकता है।

इसके अलावा बैठक में चुनावी गारंटियों की भी समीक्षा होगी तथा बची हुई गारंटियों को पूरा करने को लेकर चर्चा की जाएगी।

जोगिन्दरनगर की लेटेस्ट न्यूज़ के लिए हमारे फेसबुक पेज को
करें।