बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान में अहम है पंचायतों की भूमिका

जोगिन्दरनगर : महिला एवं बाल विकास विभाग की बाल विकास परियोजना चौंतड़ा द्वारा “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” योजना के तहत खंड विकास अधिकारी कार्यालय चौंतड़ा में पंचायत प्रतिनिधियों के लिए एक संवेदीकरण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला की अध्यक्षता कार्यकारी खंड विकास अधिकारी पंकज ठाकुर ने की।

बाल विकास परियोजना अधिकारी बालम राम वर्मा ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए पंचायत प्रतिनिधियों से बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा देने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

पंकज ठाकुर ने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ केवल एक सरकारी योजना नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन का जन-आंदोलन है। उन्होंने बाल विवाह, लैंगिक भेदभाव जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जन-जागरूकता फैलाने तथा सरकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने का आग्रह किया।

कार्यशाला में प्रतिभागियों को बाल संरक्षण, लैंगिक समानता, बाल विवाह निषेध अधिनियम एवं महिला एवं बाल विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। इस अवसर पर पंचायत प्रतिनिधियों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं विभागीय कर्मचारियों ने भाग लिया।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *