टिकरू स्कूल में चलाया जा रहा सड़क सुरक्षा विशेष अभियान

जोगिन्दरनगर : जोगिन्दरनगर उपमंडल के तहत स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टिकरू में आजकल सड़क सुरक्षा विशेष अभियान के तहत 20 नवंबर से 30 नवंबर तक पाठशाला में विभिन्न गतिविधियां करवाई जा रही हैं। पहले दिन स्कूली विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के प्रति शपथ दिलवाई गई।

दूसरे दिन 21 नवंबर को भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बुधवार 22 नवंबर 2023 को नारा लेखन प्रतियोगिता करवाई गई।

पाठशाला की प्रधानाचार्य श्रीमती कमलेश कुमारी ने भी सड़क सुरक्षा का विशेष अभियान के तहत विद्यार्थियों को जानकारी प्रदान की।

सड़क सुरक्षा क्लब के प्रभारी प्रवक्ता सुभाष चंद ने बताया कि स्कूली विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा सप्ताह भर मनाया जाएगा। उन्होंनें बताया कि हेलमेट लगाने तथा लाइसेंस बनने पर ही ड्राइविंग करनी चाहिए।

 

इसके अलावा उन्होंनें स्कूली विद्यार्थियों को यातायात के नियमों के बारे में जागरूकता का संदेश दिया। इस मौके पर पाठशाला के सभी अध्यापक भी उपस्थित रहे। समस्त जानकारी पाठशाला के मीडिया प्रभारी व टीजीटी अजय कुमार ने दी।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *