जोगिन्दरनगर-भालारिहड़ा सड़क मार्ग कंक्रीट कार्य के चलते बंद

जोगिन्दरनगर : जोगिन्दरनगर उपमंडल के तहत जोगिन्दरनगर -भालारिहड़ा सड़क मार्ग में आजकल कंक्रीट कार्य के चलते यातायात के लिए पूरी तरह से बंद है।

जोगिन्दरनगर से भालारिहड़ा जाने वाले वाहन चालक वाया टिकरू-सालंग या द्रोबड़ी- नागण सड़क मार्ग का प्रयोग कर सकते हैं जबकि मच्छयाल या टिकरू से  भालारिहड़ा जाने वाले वाहन चालक वाया सालंग सड़क मार्ग का प्रयोग कर सकते हैं।

जानकारी के अनुसार जोगिन्दरनगर से भालारिहड़ा सड़क मार्ग में यह कंक्रीट कार्य गदयाड़ा गाँव के पास चला हुआ है तथा कंक्रीट कार्य के चलते यह सड़क मार्ग आगामी 15 दिनों तक बंद रहेगा।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *