अगले माह होगी चार हजार प्री प्राइमरी शिक्षकों की भर्ती

प्रदेश के प्री प्राइमरी स्कूलों में चार हजार शिक्षकों की भर्ती फरवरी में होगी। शुक्रवार को राज्य सचिवालय में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया के नियम विभाग तैयार कर रहा है। इसको लेकर कैबिनेट से मंजूरी ली जाएगी।
शिक्षा विभाग की ओर से तैयार प्रस्ताव के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहित नर्सरी टीचर ट्रेनिंग और अर्ली चाइल्ड हुड केयर का कोर्स करने वालों को भर्ती में मौका दिया जाएगा। शिक्षकों के 70 फीसदी पद एनटीटी और अर्ली चाइल्ड हुड केयर कोर्स तथा 30 फीसदी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से भरने का प्रस्ताव है।

आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता को लेकर कैबिनेट बैठक में अंतिम फैसला होगा। सरकारी स्कूलों में चलाई जा रही नर्सरी और केजी की कक्षाओं के लिए भर्ती किए जाने वाले शिक्षकों में एनटीटी और अर्ली चाइल्ड हुड केयर कोर्स कोटे के 70 फीसदी पदों में से 35 फीसदी पद बैचवाइज और 35 फीसदी पद सीधी भर्ती से भरे जाएंगे।

एनसीटीई के नियमों के तहत भर्ती की जाएगी। विभागीय अधिकारियों की ओर से तैयार किए गए प्रस्ताव में दस विद्यार्थियों से अधिक संख्या वाले स्कूलों में शिक्षक भर्ती करने और शिक्षकों के लिए आयु सीमा 18 से 45 वर्ष तय करने की सिफारिश की गई है।
सरकारी स्कूलों में चलाई जा रही नर्सरी और केजी की कक्षाओं के लिए भर्ती किए जाने वाले शिक्षकों में एनटीटी और अर्ली चाइल्ड हुड केयर कोर्स कोटे के 70 फीसदी पदों में से 35 फीसदी पद बैचवाइज और 35 फीसदी पद सीधी भर्ती से भरे जाएंगे।
होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *