होम

“रामायण” धारावाहिक ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

रामानंद सागर के धारावाहिक रामायण ने री टेलिकास्ट होने के बाद से कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। शो को जबरदस्त टीआरपी मिल रही है। अब शो को लेकर एक और बड़ी जानकारी सामने आई है। रामायण के 16 अप्रैल के एपिसोड को दुनियाभर में  7.7 करोड़ लोगों ने देखा। इस नंबर के साथ यह शो एक दिन में दुनियाभर में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो बन गया है। प्रसार भारती ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।

पुनः प्रसारण की उठी थी मांग

लॉक डाउन के दौरान रामायण को पुनः दिखाने की मांग उठी थी.इसके बाद करोड़ों लोग रामायण धारावाहिक देख रहे हैं. सोशल मीडिया में भी धारावाहिक से जुड़े पात्रों की लगातार चर्चा हो रही है.

टॉप पर है शो

जबसे यह शो शुरू हुआ है तभी से टीआरपी की लिस्ट में नंबर वन है। कुछ दिनों पहले प्रसार भारती के सीईओ शशि शेखर ने बताया था कि साल 2015 से लेकर अब तक जनरल एंटरटेनमेंट कैटगरी (सीरियल्स) के मामले में यह शो टॉप पर है।

साल 2015 से अब तक का सबसे अधिक टीआरपी जनरेट करने वाला हिंदी जनरल एंटरटेनमेंट शो रामायण है। शोज की बात करें तो इस बीच सबसे ज्यादा जिस शो के बारे में सर्च किया गया, वो रामायण है। रामायण ने बिग बॉस, ड्राइव, तानाजी, हाउसफुल 4 और गुड न्यूज फिल्मों और शोज को पछाड़ा है।

हर दिन हो रहा प्रसारण

हर दिन सुबह 9 से 10 बजे और रात को 9 से 10 बजे तक रामायण का प्रसारण हो रहा है.आजकल उत्तर रामायण दिखाई जा रही है जिसे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं.

 

पहली बार 1987 में हुआ था प्रसारण

रामानंद सागर के द्वारा बनाई गई धारावाहिक रामायण का प्रसारण पहली बार 1987 से 1988 के बीच दूरदर्शन पर ही किया गया था.उस समय हर रविवार को रामायण का प्रसारण होता था और नजारा आज की तरह होता था.

 

कर्फ्यू जैसा हो जाता था माहौल

आज लॉकडाउन के कारण लोग घर पर हैं लेकिन उस समय पूरे देश में रामायण देखने के लिए पूरे देश में कर्फ्यू जैसा माहौल बन जाता था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *