बीएससी नर्सिंग तृतीय समेस्टर के परीक्षा परिणाम में जोगिन्दरनगर की सीमा टॉप टेन में

जोगिन्दरनगर : हिमालयन ग्रुप आफ प्रोफेशनल इंस्टीट्यूट स्कूल आफ नर्सिंग जोगिन्दरनगर की बीएससी नर्सिंग तृतीय समेस्टर का परिणाम आ गया है। इसी संस्थान की सीमा सुपुत्री श्री राजू राम ने परिणाम में टॉप टेन में जगह बनाई है जो समस्त जोगिन्दरनगर क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।

सीमा जिसने टॉप टेन में बनाई जगह

संस्थान निदेशक राजेंद्र मंडयाल व प्रबंध निदेशक कमला मंडयाल ने जानकारी देते हुए बताया कि संस्थान की बीएससी नर्सिंग तृतीय समेस्टर की प्रशिक्षु छात्राओं का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा है।

उन्होंनें बताया कि संस्थान की सभी प्रशिक्षु छात्राओं का परीक्षा परिणाम बेहतर रहा है तथा संस्थान की प्रशिक्षु छात्रा सीमा (सुपुत्री श्री राजू राम) ने अटल मेडिकल एवं रिसर्च यूनिवर्सिटी नेरचौक में टॉप टेन में स्थान हासिल किया है।

उन्होंनें बताया कि संस्थान की यह उपलब्धि जोगिन्दरनगर क्षेत्र के लिए हर्ष का विषय है।

उन्होंने सीमा सहित संस्थान की सभी उत्तीर्ण प्रशिक्षु छात्राओं को उनकी सफलता के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *