हिमाचल में एनएमएमएस परीक्षा का हुआ आयोजन

हिमाचल प्रदेश में रविवार को नेशनल मीन्स-कम-मेरिट स्कॉलरशिप (NMMS) परीक्षा आयोजित की गई। इस परीक्षा की तैयारी के लिए ‘भारत अध्ययन मंडल’ द्वारा प्रदेश के सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को 11 जुलाई 2026 से 31 अक्टूबर 2026 तक निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग प्रदान की गई।

भारत अध्ययन मंडल के संयोजक एवं राजकीय उच्च विद्यालय मझारनू (मंडी) के टीजीटी (नॉन-मेडिकल) श्री सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि इस वर्ष मंडल से मंडी, कुल्लू, कांगड़ा, शिमला और हमीरपुर जिलों के कुल 415 विद्यार्थी जुड़े।

विद्यार्थियों को नियमित एवं व्यवस्थित ऑनलाइन कक्षाएं उपलब्ध करवाने के लिए गूगल मीट की सदस्यता पर आने वाला 2,450 रुपये प्रतिमाह का खर्च भी भारत अध्ययन मंडल के सभी सदस्यों ने सामूहिक रूप से वहन किया।

वर्ष 2025 से सक्रिय रूप से कार्यरत भारत अध्ययन मंडल ने पिछले वर्ष भी विद्यार्थियों को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग प्रदान की थी, जिसके परिणामस्वरूप मंडी और कांगड़ा जिलों के 13 विद्यार्थियों ने NMMS परीक्षा उत्तीर्ण कर छात्रवृत्ति प्राप्त करने में सफलता हासिल की थी।

इस वर्ष आयोजित कोचिंग कक्षाओं में श्री सुरेन्द्र सिंह ने मानसिक योग्यता परीक्षा (MAT), जबकि श्री विनोद कुमार और श्रीमती वंदना पालिया ने विज्ञान, गणित एवं सामाजिक विज्ञान विषयों का अध्यापन करवाया।

सभी शिक्षकों ने विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम की तैयारी करवाने के साथ-साथ पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों, अभ्यास प्रश्नों और नियमित मार्गदर्शन के माध्यम से परीक्षा के लिए तैयार किया।

इस शैक्षणिक अभियान को सफल बनाने में उप निदेशक (मंडी) डॉ. सुनील दत्त ठाकुर, जिला उप शिक्षा अधिकारी श्री ललित धरवाल, प्रधानाचार्य श्री गिरीश ठाकुर (नौहली) तथा श्री अशोक ठाकुर (केहनवाल) का विशेष मार्गदर्शन एवं सहयोग प्राप्त हुआ।

इसके अतिरिक्त श्री नारायण शास्त्री (चम्बा), श्री राजमल, श्री रोहित, श्री राम लाल, श्री राजदेव, श्री संजय, श्री प्रशांत, श्री पंकज मोहन और श्रीमती प्रमिला ठाकुर सहित अनेक अध्यापकों ने भी अपना सराहनीय योगदान दिया।

मंडल के संयोजक श्री सुरेन्द्र सिंह ने परीक्षा में शामिल होने वाले सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारत अध्ययन मंडल का मुख्य उद्देश्य सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक मार्गदर्शन उपलब्ध करवाना और उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए समान अवसर प्रदान करना है।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मंडल भविष्य में भी इसी प्रकार निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग एवं शैक्षणिक सहयोग के माध्यम से विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में योगदान देता रहेगा।

जारीकर्ता:
संयोजक
भारत अध्ययन मंडल, हिमाचल प्रदेश

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *