गुरुकुल स्कूल में चल रहा 3 दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव सम्पन्न

जोगिन्दरनगर : जोगिन्दरनगर उपमंडल के तहत झलवाण के पास स्थित गुरुकुल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित 3 दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव का शनिवार को उत्साह और खेल भावना के साथ भव्य समापन हुआ।

प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न खेलों और एथलेटिक्स स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। तीन दिवसीय खेल महोत्सव में 9 स्वर्ण और 6 रजत पदकों के साथ लिबर्टी हाउस ने ओवरऑल चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।

खेल महोत्सव के अंतिम दिन खो-खो, बैडमिंटन और विभिन्न आयु वर्गों की एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं आकर्षण का केंद्र रहीं। खो-खो के लड़कियों के वर्ग में गलैंट्री हाउस ने लिबर्टी हाउस को पराजित किया, जबकि लड़कों के वर्ग में ग्लोरी हाउस ने लिबर्टी हाउस को हराया। बैडमिंटन प्रतियोगिता में लिबर्टी हाउस का दबदबा रहा।

लड़कों के अंडर-10, अंडर-14 और अंडर-18 वर्गों में लिबर्टी हाउस ने प्रथम स्थान हासिल किया। लड़कियों के अंडर-10 वर्ग में गलैंट्री हाउस विजेता रहा, जबकि अंडर-14 और अंडर-19 वर्गों में लिबर्टी हाउस ने बाजी मारी।

एथलेटिक्स की कक्षा 1 से 2 वर्ग की दौड़ में लड़कों में ग्लोरी हाउस के पार्थव प्रथम और लिबर्टी हाउस के आयुष द्वितीय रहे। लड़कियों में लिबर्टी हाउस की रुहानी ने पहला और गलैंट्री हाउस की शिवान्या ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।

कक्षा 3 से 5 वर्ग में लडक़ों में लिबर्टी हाउस के सार्थक प्रथम और हार्मनी हाउस के शिवांश द्वितीय रहे। लड़कियों में हार्मनी हाउस की अर्शिया प्रथम और ग्लोरी हाउस की प्राक्षी द्वितीय रहीं।

कक्षा 6 से 8 वर्ग में लड़कों में ग्लोरी हाउस के विवेक ने प्रथम और हार्मनी हाउस के तनमय ने द्वितीय स्थान हासिल किया।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *