महाकाल मंदिर में धूमधाम से सम्पन्न हुए भाद्रपद माह के मेले

भाद्रपद के अंतिम शनिवार को महाकालेश्वर मंदिर भाद्रपद मास के अंतिम शनिवार को महाकालेश्वर मंदिर महाकाल में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

शनिवार को सुबह से ही हजारों शिव भक्त बाबा भोलेनाथ, शनिदेव महाराज और मां दुर्गा के दर्शन के लिए मंदिर पहुंच कर दर्शन किए। हजारों श्रद्धालु ने अंतिम शनिवार को मंदिर में पहुंचकर पूजा-अर्चना की।

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सुबह करीब तीन बजे मंदिर के कपाट खुलते ही भक्तों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं। देखते ही देखते श्रद्धालुओं की कतार पूरे मंदिर परिसर से होती हुई मुख्य द्वार के बाहर बाजार तक पहुंच गई।

दूरदराज के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा महाकाल के दर्शन के लिए पहुंचे। बड़ी संख्या में लोग अपनी दशाओं का निवारण हेतु शनिदेव महाराज को तेल माह तिल काले वस्त्र अर्पित किए तथा अपना तोला करवाया।

इस मौके पर राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा, उपमंडल अधिकारी नागरिक संकल्प गौतम तहसीलदार रमन ठाकुर ने भी मंदिर पहुंच कर बाबा महाकाल, शनिदेव महाराज जी को तेल अर्पित किया। पूजा अर्चना की।

भाद्रपद मास के अंतिम शनिवार को मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्सव जैसा माहौल बना हुआ है। मंदिर ट्रस्ट द्वारा भक्तों की सुविधा हेतु पुख्ता इंतजार किए हैं, ताकि लोग सुगमता से दर्शन कर पुण्य फल की प्राप्ति कर सकें।

भाद्र पद माह के शनिवार मेले के समापन पर देर रात्रि को मंत्रोच्चारण के साथ बाबा शनिदेव जी का विशेष जलाभिषेक किया गया।

बाद में बाबा महाकाल जी की पूजा-अर्चना कर आरती के साथ मंदिर परिसर में हजारों दीप प्रज्वलित कर दीप माला का आयोजन किया गया, जिसमें देर रात सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।

इस पवित्र स्थान में स्थित है भगवान शनिदेव के गुरु का मंदिर

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *