मंडी निर्वाचन क्षेत्र से कंगना ने विक्रमादित्य सिंह को 74755 मतों से हराया

हिमाचल प्रदेश में मंडी निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की उम्मीदवार कंगना रनौत ने कांग्रेस के उम्मीदवार विक्रमादित्य सिंह को हराया है। कंगना ने विक्रमादित्य सिंह को 74755 मतों से हराया।कंगना ने 537022 मत हासिल किए जबकि विक्रमादित्य सिंह को 462267 मत प्राप्त हुए। मंडी सीट से कुल 10 प्रत्याशियों ने अपनी किस्मत आजमाई। यह जीत कंगना के राजनीतिक करियर में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।

विक्रमादित्य सिंह, जो कांग्रेस पार्टी के एक प्रमुख नेता हैं, को इस हार से बड़ा झटका लगा है। बता दें कि प्रतिभा सिंह मंडी से निवर्तमान सांसद हैं जोकि विक्रमादित्य सिंह की माता हैं।

लेकिन फिर भी कांग्रेस इस सीट को नहीं बचा पाई। कंगना पर भरोसा करते हुए भाजपा ने उन्हें मंडी से अपना प्रत्याशी बनाया था। उनकी जीत से कार्यकर्त्ताओं में भी खुशी का माहौल है। मंडी की सीट पूरे देश में होट सीट बनी हुई थी।

वहीँ हिमाचल में भाजपा ने चारों लोकसभा क्षेत्रों से 4-0 से जीत दर्ज़ की है। वहीँ हिमाचल विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस ने 4 सीटें जीत ली हैं वहीँ बीजेपी को 2 सीटें मिली हैं।

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा के लिए छह सीटों पर उपचुनाव में कांग्रेस के लिए खुशखबरी लाया है. यहां पर सभी सीटों के नतीजे आ गए हैं. कांग्रेस को चार सीटों पर जीत मिली, जबकि भाजपा को दो सीटों से संतोष करना पड़ा.

कांग्रेस ने लाहौल स्पीति, सुजानपुर और गगरेट और कुटलेहड़ से जीत हासिल की. वहीं, भाजपा को बड़सर और सुधीर शर्मा ने जीत का परचम लहराया है.

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *