जोगिन्दरनगर पुलिस ने चिट्टे के साथ गिरफ्तार किए दो व्यक्ति

जोगिन्दरनगर : थाना जोगिन्दरनगर पुलिस के द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मंगलवार को एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की गई है।

चिट्टे के साथ गिरफ्तार किए दो व्यक्ति पुलिस हिरासत में

पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया तथा उनके कब्जे से कुल 08.46 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया गया है।

इस संबंध में थाना जोगिंदर नगर में एफ.आई.आर. नं. 175/25 दिनांक 14-10-2025, धारा 21 व 29 एन.डी.पी.एस. अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम व पते

  • विभोर शर्मा पुत्र स्वर्गीय शचिन्दा नंद निवासी गांव एवं डाकघर द्रुबल, तहसील जोगिन्दरनगर, जिला मंडी (हि.प्र.) आयु 32 वर्ष।
  • नीतीश कुमार पुत्र सुरेन्द्र कुमार निवासी गांव गरोडू, वार्ड नं. 3, डाकघर एवं तहसील जोगिन्दरनगर जिला मंडी (हि.प्र.)आयु 35 वर्ष।

क्या कहते हैं थाना प्रभारी

इस बारे जानकारी देते हुए थाना प्रभारी जोगिन्दरनगर सकिनी कपूर ने कहा कि थाना जोगिन्दरनगर पुलिस नशे के कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है और इस दिशा में सख्त कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने कहा कि पुलिस जनता से अपील करती है कि नशे से संबंधित किसी भी जानकारी को तुरंत पुलिस के साथ साझा करें ताकि समाज को इस बुराई से मुक्त किया जा सके।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *