छह हस्तियों को मिलेगा हिमाचल गौरव सम्मान

आप सभी को हिमाचल दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. चम्बा में आज आयोजित हो रहे प्रदेश स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर प्रदेश की विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली विभूतियों को सम्मानित करेंगे। इसके लिए हिमाचल प्रदेश सरकार ने गुरुवार को सिविल सेवा पुरस्कार, प्रेरणास्रोत सम्मान व हिमाचल गौरव पुरस्कारों की घोषणा की।

हैप्पी हिमाचल डे

 

 

 

 

सिविल सेवा पुरस्कार जिला किन्नौर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और जिला प्रशासन को दिया जा रहा है। संयुक्त तौर पर जिला प्रशासन कुल्लू, मिशन निदेशक एनएचएमए जिला उपायुक्त किन्नौर व जिला उपायुक्त कुल्लू को प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला किन्नौर को पूरी तरह से कोरोना टीकाकरण करने पर प्रदेश सरकार ने प्रदेश सिविल सर्विस अवार्ड के लिए चयनित किया है।

चंबा में प्रदेश स्तरीय हिमाचल दिवस कार्यक्रम में उपायुक्त किन्नौर आबिद हुसैन सादिक मुख्यमंत्री से यह सम्मान हासिल करेंगे। उपायुक्त ने कहा कि जिला के लोगों को महामारी से बचाने के लिए वैक्सीनेशन कार्यक्रम को जन-जन तक पहुंचाकर किन्नौर को पूरे देश का पहला संपूर्ण वैक्सिनेटिड  जिला बनाया है। (एचडीएम)

ओपीएस, डीए और एरियर की उम्मीद में कर्मचारी

हिमाचल दिवस के मौके पर कर्मचारियों की नजरें मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की शुक्रवार को चंबा में की जाने वाली घोषणाओं पर रहेंगी। महंगाई भत्ते और एरियर के भुगतान की उनकी मुराद पूरी हो सकती है।

ओल्ड पेंशन बहाली की उम्मीद भी कर्मचारी लगा रहे हैं। आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए स्थायी नीति का भी निर्धारण होना है, लिहाजा इस बारे में भी कोई घोषणा हो सकती है।

जोगिन्दरनगर की लेटेस्ट न्यूज़ के लिए हमारे फेसबुक पेज को
करें।