उपचुनाव के चलते नालागढ़ में सबसे अधिक 78.82 फीसदी मतदान
हिमाचल प्रदेश की देहरा, हमीरपुर और नालागढ़ विधानसभा सीट के लिए बुधवार को मतदान हुआ। उपचुनाव में मतदान के प्रति मतदाताओं में काफी उत्साह देखा गया।

हमीरपुर में 65.78,देहरा में 63.89 और नालागढ़ में सबसे अधिक 78.82 प्रतिशत मतदान हुआ है। इस अवसर पर बुजुर्गों में भी मतदान के प्रति खासा उत्साह देखा गया।
7:00 बजे तक कहां कितना मतदान
- विधानसभा क्षेत्र मतदान प्रतिशत
- हमीरपुर 65.78
- देहरा 63.89
- नालागढ़ 78.82








