टिकरू स्कूल के बच्चों ने मनाई पिकनिक

शुक्रवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टिकरू के बच्चों ने स्कूल के करीब ही हार नामक स्थान में पिकनिक का आनंद लिया. स्कूल की प्रधानाचार्या कमलेश ठाकुर ने बताया कि बच्चों को पिकनिक के माध्यम से स्वयं खाना बनाने की कला सिखाई जाती है जिससे बच्चे पका हुआ पौष्टिक और संतुलित भोजन बनाना सीख सकें.

नवम कक्षा के बच्चे पिकनिक का आनंद उठाते हुए

वहीँ सभी बच्चों का कहना है कि उन्होंनें खाना बनाने में खासी रूचि दिखाई है तथा स्वादिष्ट भोजन बनाने के लिए खूब मेहनत की है. प्रधानाचार्या ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से बच्चों में व्यवहारिक कुशलता आती है.

पिकनिक में मुख्य अतिथि के रूप में सेवानिवृत शास्त्री शरदेन्दुकान्त ने शिरकत की. इस अवसर पर उन्होंनें बच्चों के सभी ग्रुपों का जायजा लिया तथा विभिन्न प्रकार के व्यंजन बनाने पर बच्चों और स्टाफ की खूब सराहना की.

स्कूल में कार्यरत अध्यापकों बच्चों के प्रत्येक ग्रुप में जाकर मुआयना किया तथा व्यंजनों के हिसाब से अंक दिए।

छठी कक्षा का ग्रुप जो प्रथम रहा

बच्चों के ग्रुपों ने माध्यमिक वर्ग में छठी क्लास के तनीक्षा का ग्रुप प्रथम,

उच्च वर्ग में कक्षा नवम के शिवम का ग्रुप प्रथम

तथा वरिष्ठ वर्ग में कक्षा बाहरवीं की कनिका का ग्रुप प्रथम स्थान पर रहा.

अपने अध्यापक अजय कुमार के साथ छठी कक्षा के बच्चे

इस अवसर पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यकम में भी हिस्सा लिया तथा डीजे के साथ खूब मौज मस्ती की. इस अवसर पर स्कूल का समस्त स्टाफ मौजूद था. समस्त जानकारी विद्यालय में कार्यरत टीजीटी व मीडिया प्रभारी अजय कुमार ने दी.

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *