हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी के कारण 104 से ज्यादा सड़कें बंद

भारी बारिश और बर्फबारी के कारण हिमाचल प्रदेश में 104 सड़कों सहित तीन नेशनल हाईवे पर आवागमन अवरुद्ध हो गया है. मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में 22 और 23 अप्रैल को अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने के साथ आंधी का येलो अलर्ट जारी किया है.

यहाँ हुई सड़कें अवरुद्ध

हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी के कारण 104 सड़कें और तीन राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध हो गए हैं. प्रशासन की जानकारी के अनुसार, लाहौल और स्पीति में 99 सड़कें, कुल्लू में तीन, चंबा और कांगड़ा में एक-एक सड़कें बंद हो गई हैं.

बह गया पुल

हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बताया कि कांगड़ा में बारिश के कारण एक पुल बह गया है. वहीं नए पुल का निर्माण इस महीने के अंत होने के आसार हैं.

भूस्खलन

इसके अलावा मनाली-केलांग राजमार्ग पर सिस्सू के पास सेल्फी प्वाइंट पर भारी भूस्खलन के कारण केलांग के लिए वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है.

येलो अलर्ट ज़ारी

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में 22 और 23 अप्रैल को अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने के साथ आंधी का येलो अलर्ट जारी किया है.

मौसम

वहीं आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मानसून के दौरान देश भर में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है.

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *