मकरीड़ी स्कूल में मनाया गया वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह

जोगिन्दरनगर : जोगिन्दरनगर उपमंडल के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मकरीड़ी में सोमवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में प्रदेश कांग्रेस सचिव जीवन ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की । अतिथि देवो भव की तर्ज पर पाठशाला प्रधानाचार्य द्वारा मुख्य अतिथि को टोपी,शॉल व मोमेंटो भेंट कर उनका सम्मान किया गया।

जीवन ठाकुर को सम्मानित करते स्कूल के प्रधानाचार्य सुभाष ठाकुर

इस दौरान उपस्थित युवाओं एवं जनसमुह को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस सचिव जीवन ठाकुर ने कहा की हमें अपने जीवन में कभी भी हार नहीं माननी चाहिए। क्योंकि मन के माने जीत है और मन के माने हार।

अगर हम मन से हार मान लेंगे तो फिर हार निश्चित ही है। अतः हमें हर परिस्थिति में हार न मान कर अपने लक्ष्य को निर्धारित कर उसे हासिल करने पर बल देना चाहिए।

बच्चों को सम्मानित करते जीवन ठाकुर

उन्होनें कहा कि अगर विद्यार्थी अपने जीवन में ऊंची सोच, कड़ी मेहनत और पक्का इरादा इन तीन चीजों का सही तरीके से अनुसरण करेंगे तो संभवत जीत निश्चित है।

उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को एक निश्चित उद्देश्य के साथ आगे बढ़ना चाहिए ताकि वह अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सके।

सभी के दिमाग में अच्छे और बुरे विचार भरे होते हैं। सफलता पाने के लिए अच्छे विचारों का आना बहुत जरूरी है। उन्होंने सभी विधार्थियों से अपने जीवन में अपना लक्ष्य निर्धारित कर उसे हासिल करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि हमें एक दूसरे की विपरीत परिस्थितियों में सहायता अवश्य करनी चाहिए जिस प्रकार से कोरोना काल ने हमें यह बात सिखाई है कि जहां पर सगा संबंधी किसी के काम नहीं आ रहा था वहां पर उनके विपरित बहुत सारे ऐसे लोग भी थे जो दूसरो के काम आए और उनकी सहायता भी की।

सम्मानित बच्चे मुख्य अतिथि के साथ

उन्होंने कहा कि जोगिंदर नगर विधानसभा क्षेत्र की जनता उनके परिवार का हिस्सा है और उन्हें जब भी जरूरत पड़े हुए अपने किसी भी काम के लिए उनके पास उन्हें अपना बेटा अपना भाई समझते हुए जब मर्जी उनके घर आ सकते हैं।

जीवन ठाकुर ने कहा कि थाना पलौन पावर प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य जोगिंदरनगरनगर विधानसभा क्षेत्र से युवाओं के लिए रोजगार के अवसर मिलेंगे। उन्होंने सभी विधार्थियों से नशे से दूर रहने का आह्वान भी किया।

इस अवसर पर सुभाष ठाकुर प्रधानाचार्य मकरीड़ी,अधिशाषी अभियंता जे पी नायक,अधिशाषी अभियंता राकेश ठाकुर, ओम प्रकाश बीडीसी उपाध्यक्ष, मोनिका मेहरा पूर्व जिला परिषद,रेखा देवी प्रधान कुठेहडा, संजय कुमार प्रधान बुहरला भरयाडा,

संजीव ठाकुर प्रधान दराहल, विशाल राठौर प्रधान पसल, नरेन्द्र ठाकुर प्रधान तरैबली, संजय चौहान प्रधान ऊटपूर, नायब तहसीलदार विनय कुमार, तरचंद्, जोगिंदर पाल बीडीसी ढेलू, चंदन सिंह, शेर सिंह, प्रेम सिंह, डॉ प्रेम पाल, व्यासा देवी, चौधरी राम प्रधान बताल देवता कमेटी,

काशी राम, संत सिंह उप प्रधान , रवि सिंह उप प्रधान, पवन ठाकुर उप प्रधान, भादर सिंह पूर्व उप प्रधान, श्याम सिंह पूर्व बीडीसी, संजय कुमार पूर्व प्रधान, अजय पाल पूर्व प्रधान, राकेश ठाकुर पूर्व उप प्रधान,

दिनेश ठाकुर पूर्व उप प्रधान, पवन शर्म पूर्व उप प्रधान, राजेश चौहान पूर्व उप प्रधान, संजीव कुमार वार्ड मेंबर, बिम्लेश कुमारी वार्ड मेंबर, बबली देवी वार्ड मेंबर, मीना देवी वार्ड मेंबर, सोम लता वार्ड मेंबर, तिलक शर्म वार्ड मेंबर व समस्त महिला मंडल युवक मंडल आदि मौजूद रहे।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *