टिकरू स्कूल में उपनिदेशक क्वालिटी एजुकेशन ने किया औचक निरीक्षण

जोगिन्दरनगर : जोगिन्दरनगर उपमंडल के तहत स्थित शहीद प्रताप सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टिकरू में सोमवार को को उपनिदेशक एजुकेशन क्वालिटी श्रीमती मीना कुमारी और उनकी टीम ने स्कूल में सोमवार को औचक निरीक्षण किया.

टिकरू स्कूल में स्कूल रिकार्ड का निरीक्षण करतीं उपनिदेशक श्रीमती मीना कुमारी, साथ में हैं प्रधानाचार्या श्रीमती दिनेश कुमारी व स्टाफ सदस्य

इस निरीक्षण टीम में श्री संजीव परमार प्रधानाचार्य, श्री दयाराम ठाकुर सीनियर असिस्टेंट मौजूद थे। निरीक्षण टीम ने स्कूल के समस्त रिकार्ड चेक किए।

इस निरीक्षण के तहत राजकीय प्राथमिक पाठशाला टिकरू तथा राजकीय उच्च पाठशाला लोअर योरा में भी निरीक्षण टीम ने औचक निरीक्षण किया तथा पूरे रिकॉर्ड की जांच की.

वही टिकरू स्कूल में कक्षाओं में बच्चों का कक्षानुसार निरीक्षण भी टीम द्वारा किया गया गौर हो कि आजकल विद्यालय में नए सत्र के तहत विद्यार्थियो के दाखिले चल रहे हैं.

स्कूल की प्रधानाचार्या,स्टाफ व बच्चे निरीक्षण टीम के साथ

निरीक्षण टीम के अनुसार इस समय विभिन्न स्कूलों में निरीक्षण कार्य चला हुआ है जिसके तहत सोमवार को टिकरू स्कूल में निरीक्षण कार्य किया गया.

इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती दिनेश कुमारी एवं स्टाफ उपस्थित था.समस्त जानकारी विद्यालय में कार्यरत टीजीटी एवं मीडिया प्रभारी अजय कुमार ने दी.

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *