मासूम की मौत पर गुस्साए ग्रामीणों ने चौंतड़ा में किया चक्का जाम

जोगिन्दरनगर उपमंडल के तहत ग्राम पंचायत पस्सल में सात वर्षीय बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा सातवें आसमान पर है। गुस्साए ग्रामीणों ने मामले की कड़ी जांच को लेकर और आरोपी बाप को हत्या के मामले में गिरफ्तार करने की मांग को लेकर पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर चौंतड़ा में चक्का जाम कर दिया।

चौंतड़ा के पास ग्रामीणों ने किया चक्का जाम

ग्रामीणों का कहना है कि इस बच्ची के गंभीर बीमार होने पर जब उसके ननिहाल पक्ष ने पुलिस में शिकायत की थी, तो पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न किया जाना संदेह पैदा करता है।

आरोप है की बच्ची को कुछ दिनों से जहरीला पदार्थ दिया जा रहा था, जिससे वह बीमार हो गई तथा इलाज के दौरान पीजीआई चंडीगढ़ में उसकी मौत हो गई। बच्ची की माता की भी लगभग एक वर्ष पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी।

एसडीएम जोगिन्दरनगर कृष्ण कुमार शर्मा ने ग्रामीणों को शांत कराकर जाम खुलवाया है।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *