जिला स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता में छाई रावमापा जोगिन्दरनगर की अक्षिता
जोगिन्दरनगर: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जोगिन्दरनगर की छात्रा अक्षिता ने अंडर-14 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। अक्षिता ने विभिन्न एथलेटिक्स स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए कई उपलब्धियां हासिल कीं।
प्रतियोगिता में अक्षिता ने रिले रेस और 200 मीटर दौड़ में दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त, हाई जंप में भी वह जिला भर में दूसरे स्थान पर रही, जबकि शॉट पुट स्पर्धा में तीसरा स्थान हासिल कर अपनी खेल प्रतिभा का परिचय दिया।
छात्रा की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री गोपाल राव तथा अन्य स्टाफ सदस्यों ने अक्षिता और उनके कोच ओम प्रकाश को बधाई दी।
उन्होंने अक्षिता के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उसकी सफलता अन्य विद्यार्थियों को भी खेलकूद के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगी।
अक्षिता की इस उपलब्धि से विद्यालय में खुशी का माहौल है।
