जोगिन्दरनगर कॉलेज में एमए अंग्रेजी व एमए अर्थशास्त्र में 26 जुलाई तक मिलेगा प्रवेश

जोगिन्दरनगर: स्थानीय कॉलेज जोगिन्दरनगर में एमए अंग्रेजी और एमए अर्थशास्त्र की प्रवेश तिथि को 26 जुलाई तक बढ़ा दिया गया है। दोनों विषयों के लिए आरक्षित 60 सीटों में दाखिले पूरे होने के बाद पहली अगस्त से कक्षाएं प्रारंभ हो जाएगी ।

प्रथम मेरिट सूची 27 जुलाई को पूर्वाह्न 11:00 बजे प्रेषित की जाएगी। फीस जमा करने की तिथि 29 जुलाई तक होगी ।

प्राचार्य प्रकाश चंद ने बताया की दूसरी मेरिट सूची 30 जुलाई को पूर्वाह्न 11:00 बजे प्रेषित होगी।

इसके लिए फीस जमा करने की तिथियां 30 एवं 31 जुलाई होगी।

विद्यार्थी महाविद्यालय की साइट पर आवेदन कर सकते हैं । एमए अर्थशास्त्र में प्रवेश मेरिट के आधार पर होगा । एमए अंग्रेजी में प्रवेश हेतु एस पी यू मंडी की प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण किए हुए विद्यार्थियों को मेरिट के आधार पर वरीयता दी जाएगी।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *