सावधान ! पंडोह बाँध से ब्यास नदी में लगातार छोड़ा जा रही पानी

कैचमेंट एरिया और जलाशय में लगातार पानी बढ़ने के कारण पंडोह बांध से ब्यास नदी में अतिरिक्त पानी छोड़ा जा रहा है। इसके परिणामस्वरूप सोमवार से ब्यास नदी में कुल जल निकासी बढ़कर लगभग 31000 क्यूसेक हो गई है।

प्रशासन ने चेतावनी दी है कि यदि जलाशय में पानी की आवक और बढ़ती है, तो बांध के स्पिलवे गेटों को और खोलकर अधिक पानी छोड़ा जा सकता है, जिससे नदी के जलस्तर में अप्रत्याशित और तीव्र वृद्धि होगी।

प्रशासन ने आम जनता, पर्यटकों, श्रमिकों और नदी तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से ब्यास नदी के किनारों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की है। ऊपरी क्षेत्रोंं में भारी बारिश हुई है। जिसके चलते पंडोह बांध में जलस्तर लगातार बढ़ रहा है।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *