हिमाचल प्रदेश का राज्य पशु, पक्षी और फूल (State Symbols of Himachal Pradesh)

भारत के विभिन्न राज्यों में क्षेत्र के हिसाब से अपनी जलवायु, कृषि और वन्य जीवन है। इसके साथ साथ वहां का जन-जीवन, रहन-सहन और वनस्पति भी अलग है। कई पशु और पौधे एक दूसरे राज्य से मिलते जुलते हो सकते हैं लेकिन अधिकतर क्षेत्रों में विविधता पाई जाती है। Read about State Symbols of Himachal Pradesh

हिमाचल प्रदेश का राज्य पशु, पक्षी और फूल State Symbols of Himachal Pradesh

सर्वविदित है कि भारत का राष्ट्रीय पशु चीता, राष्ट्रीय पक्षी मोर और राष्ट्रीय फूल कमल है। वहीं भारत के हर राज्य का अपना-अपना राज्य पशु, पक्षी और फूल हैं। क्या आप जानते हैं कि हिमाचल प्रदेश का राष्ट्रीय पशु, राष्ट्रीय पक्षी और राष्ट्रीय फूल क्या है? तो चलिए देखते हैं।

राज्य पक्षी: जजुराना (Western Tragopan: State Symbols of Himachal Pradesh – State Bird of Himachal Pradesh)

State Symbols of Himachal Pradesh - State Bird of Himachal Pradesh

पश्चिमी ट्रैगोपन (Western Tragopan), जेवर या (western horned tragopan, Tragopan melanocephalus) या जुजुराना, उत्तर-पश्चिम हिमालय में पाए जाने वाला एक चमकीले पंखों वाला पक्षी है, जिसकी अनुमानित वैश्विक आबादी 3,500 से भी कम है। पश्चिमी जुजुराना हिमाचल का राज्य पक्षी है।

हिमाचल प्रदेश का राज्य पशु बर्फानी तेंदुआ (Snow leopard, Panthera uncia) है। यह हिमाचल क्षेत्र में सब जानवरों से खतरनाक माना जाता है। यह केवल ऊंचे इलाके जहाँ भारी मात्रा में बर्फ पडती है पाया जाता है। State Animal of Himachal Pradesh

बर्फानी तेंदुआ ठन्डे वातावरण को अपने अनुकूल बनाने में सक्षम है। इसका शरीर गठीला होता है, खाल मोटी तथा कान छोटे और गोलाकार होते हैं जो उन्हें गर्मी में राहत प्रदान करती है। बर्फानी तेंदुए की पूँछ लम्बी और लचीली होती है। यह चट्टानी इलाके में इसकी सहायक होती है।

राज्य फूल : गुलाबी बुरांस (Pink Rhododendron: State Symbols of Himachal Pradesh – State Flower of Himachal Pradesh)
State Symbols of Himachal Pradesh - State Flower of Himachal Pradesh

हिमाचल प्रदेश का राज्य फूल पहले साधारण बुरांस था लेकिन अब इसकी जगह गुलाबी बुरांस(Pink Rhododendron) ने ले ली है। यह फूल ऊंचे तथा ठन्डे जलवायु वाले स्थान में पाया जाता है. बहुत ही सुन्दर फूल होता है तथा इसके गुलाबी फूल होते हैं जोकि औषधीय गुणों से भरे होते हैं। इसका वैज्ञानिक नाम “Rhododendron campanulatum.” है। यही हिमाचल प्रदेश का राजकीय फूल है।

जोगिन्दरनगर की लेटेस्ट न्यूज़ के लिए हमारे फेसबुक पेज को
करें।