टिकरू स्कूल में शुरू हुआ 7 दिवसीय एनएसएस शिविर

जोगिन्दरनगर : जोगिन्दरनगर उपमंडल के तहत स्थित शहीद प्रताप सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टिकरू में बुधवार को 7 दिवसीय शिविर का शुभारम्भ हुआ। इस अवसर पर सेवानिवृत्त उप शिक्षा निदेशक श्रीमती कमलेश कुमारी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

स्कूल के मुख्य गेट पर प्रधानाचार्या और समस्त स्टाफ के द्वारा मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्ज्वलन किया तथा उसके पश्चात प्रधानाचार्या ने मुख्य अतिथि का बुके और मोमेंटो देकर स्वागत किया।

गौर हो कि श्रीमती कमलेश कुमारी ने टिकरू स्कूल गोद भी लिया है। उन्होंनें विद्यालय में कार्यरत प्रधानाचार्या श्रीमती दिनेश कुमारी व स्टाफ की विभिन्न विकास कार्यो के लिए सराहना की।

इस अवसर पर मुख्यअतिथि ने स्वयंसेवियों को समाज के लिए एनएसएस द्वारा व्यक्ति निर्माण बारे समझाया। उन्होंनें कहा कि अच्छे नागरिकों द्वारा ही समृद्ध व उन्नत राष्ट्र का निर्माण सम्भव है।

इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी श्री वीरेन्द्र कुमार और बवीता शर्मा ने एनएसएस के लक्ष्य व सिद्धांतों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। उन्होंनें इस शिविर के दौरान स्त्रोत अधिकारी व स्वयंसेवियों द्वारा पूरी की जाने वाली परियोजनाओं बारे भी विस्तृत जानकारी दी।

इस दौरान स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। यह शिविर 21 अक्तूबर से 27 अक्तूबर तक चलेगा।

प्रधानाचार्या ने बच्चों को इस शिविर को सुचारू रूप से चलाने के लिए बच्चों को अपना आशीर्वाद दिया तथा मुख्य अतिथि का विशेष रूप से इस कार्यक्रम में पधारने के लिए हार्दिक आभार जताया है।

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्री पंजाब सिंह, टिकरू पंचायत के प्रधान श्री अनिल कुमार व उपप्रधान श्री सुरेश कुमार सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित था।

समस्त जानकारी विद्यालय में तैनात टीजीटी (आर्टस) और मीडिया प्रभारी अजय कुमार ने दी।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *