लोकसभा व मंडी की सांसद से मिला आर.सी.एफ.सी बचाओ संघर्ष समिति का प्रतिनिधिमंडल

जोगिन्दरनगर : क्षेत्रीय सह सुविधा केंद्र (आर.सी.एफ.सी) बचाओ संघर्ष समिति का प्रतिनिधिमंडल शनिवार को कांगड़ा के लोकसभा सांसद राजीव भारद्वाज तथा एक प्रतिनिधिमंडल मंडी की सांसद कंगना रनौत से मंडी में मिला।

संघर्ष समिति के अध्यक्ष गुरु शरण परमार ने बताया कि राजीव भारद्वाज ने आश्वासन दिया जल्द ही वो केंद्र में आयुष मंत्री से मिलने का समय लेकर सारी बात रखेंगे।

उन्होंने कहा कि आर.सी.एफ.सी सेंटर जोगिन्दरनगर से स्थानांतरित नहीं होना चाहिए क्योंकि इस सैंटर से मेरे कांगड़ा के भी सैंकड़ों किसान जुड़े हैं और सैंटर के स्थानांतरित होने से उनको भी दिक्कत आएगी।

कांगड़ा के सैंकड़ो किसान भी इस क्षेत्रीय सह सुविधा केंद्र से जुड़कर जड़ी बूटियों की खेती से जुड़कर अपनी आजीविका कमा रहे हैं lइस अवसर पर संघर्ष समिति के अध्यक्ष गुरु शरण परमार रोटेरियन अजय ठाकुर और रामलाल वालिया व कोलंग पंचायत के पूर्व उप प्रधान मुनीष ठाकुर साथ रहे।

मंडी की सांसद कंगना रनौत से भी संघर्ष समिति का एक प्रतिनिधिमंडल मंडी में मिला जिसमें ब्रिज गोपाल अवस्थी, शेर सिंह ठाकुर, बिशन दास बहल व कृपाल सिंह ठाकुर मिले और सांसद कंगना ने संघर्ष समिति की मांग को केंद्रीय आयुष मंत्री के समक्ष रखने का आश्वासन दिया।

शनिवार को ग्राम पंचायत बल्ह जौली के बनौण वार्ड सदस्य दीप कुमार ठाकुर, दारट बगला पंचायत से वार्ड सदस्य विजय ठाकुर, सेवानिवृत डी.एस. पी ज्ञान चंद ठाकुर व बल्ह डलाणा से विजय कुमार सकलानी ने अपना क्रमिक अनशन सम्पन्न किया।

क्रमिक अनशन के 17वें दिन रोटेरियनों इं.अमर सिंह जसवाल, इं.सुशील कुमार पठानिया, इं.प्यार चंद महंत और इं.एन.आर.बरवाल ने मोर्चा संभाला।

परमार ने बताया कि सोमवार 7 सितम्बर को जोगिन्दरनगर में महा जन आक्रोश रैली होगी जिसमें 5 हजार के करीब लोग भाग लेंगे।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *