बाबा कुटिया बनौण में रविवार को होगा भंडारे का आयोजन

जोगिन्दरनगर : जोगिन्दरनगर उपमंडल की बल्ह पंचायत के तहत मुहाल बनौण में स्थित वन गुफा में हर वर्ष भांति इस बार भी भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। भंडारे का आयोजन रविवार के दिन 6 सितम्बर को किया जा रहा है।

कुटिया के महात्मा श्री महेश गिरी जी महाराज ने बताया कि कुटिया में जन्माष्टमी के अवसर पर शनिवार शाम को भजन संध्या का आयोजन भी किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि रविवार को हर वर्ष की भांति इस बार भी भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। महात्मा जी ने क्षेत्र के सभी भक्तों से आग्रह किया है कि रविवार को भंडारे में प्रसाद ग्रहण करें।

बनगुफा बनौण : प्रकृति, शान्ति और अध्यात्म का संगम

 

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *