एसओएस की परीक्षाएं अब 17 की जगह 16 सितम्बर से होंगी शुरू

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने सायर पर्व के अवसर पर विभिन्न जिलों और उपमंडलों में 17 सितंबर को घोषित स्थानीय अवकाश के मद्देनजर राज्य मुक्त विद्यालय (एसओएस) की आठवीं, दसवीं एवं जमा दो कक्षाओं की परीक्षाओं की तिथियों में आंशिक संशोधन किया है।

बोर्ड सचिव अंकुश शर्मा ने बताया कि 17 सितंबर को निर्धारित परीक्षाएं अब 16 सितंबर को आयोजित की जाएंगी। संशोधित कार्यक्रम के तहत आठवीं कक्षा की परीक्षाएं 16 से 24 सितंबर, दसवीं की 16 से 28 सितंबर और 12वीं की परीक्षाएं 16 सितंबर से छह अक्तूबर तक आयोजित होंगी। सभी परीक्षाएं प्रात: कालीन सत्र में सुबह 9:45 बजे से दोपहर एक बजे तक होंगी।

राज्य मुक्त विद्यालय की दसवीं और जमा दो कक्षाओं के परीक्षार्थियों की प्रायोगिक परीक्षाएं आठ से 17 अक्तूबर तक संबंधित विषय के अध्यापक अथवा प्रशिक्षक द्वारा निर्धारित अध्ययन केंद्रों में आयोजित की जाएंगी।

प्रायोगिक परीक्षाओं के लिए प्रश्नपत्र सेट बोर्ड की ओर से उपलब्ध करवाए जाएंगे। बोर्ड ने सभी संबंधित अधिकारियों, परीक्षा केंद्रों और विद्यालयों को संशोधित परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *