आरसीएफ सेंटर नौणी ट्रांसफर करने के विरोध मेें शुरू हुआ क्रमिक अनशन

जोगिन्दरनगर : जोगिन्दरनगर से क्षेत्रीय सह सुविधा केंद्र (RCFC) को सोलन के नौणी स्थानांतरण करने के विरोध में गुरुवार से जोगिन्दरनगर क्रमिक अनशन शुरू हो गया है।

इसी क्रम में गुुरुवार को संघर्ष समिति ने क्रमिक अनशन में ऋतु कला मंच जोगिन्दरनगर में शुरू कर दिया है।

गुरुवार को एक्स सर्विसमैन लीग की ओर से कर्नल श्री रूप सिंह ठाकुर जी, रोटरी क्लब की ओर से श्री अजय ठाकुर जी, माकपा की ओर से श्री कुशाल भारद्वाज जी और संघर्ष समिति के अध्यक्ष गुरु शरण परमार क्रमिक अनशन में बैठ रहे हैं।

आरसीएफ केंद्र का महत्त्व

क्षेत्रीय सह सुविधा केंद्र, उत्तरी क्षेत्र-1, राष्ट्रीय औषधीय पादप बोर्ड, आयुष मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत कार्यरत एक महत्वपूर्ण एवं प्रतिष्ठित केंद्र है।

यह केंद्र उत्तर भारत के 7 राज्यों उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ तथा हिमाचल प्रदेश के लिए औषधीय एवं सुगंधित पौधों के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

जोगिन्दरनगर में स्थित इस केंद्र का प्रमुख उद्देश्य किसानों एवं विद्यार्थियों को औषधीय पौधों के संबंध में प्रशिक्षण देना, उच्च गुणवत्ता वाली रोपण सामग्री विकसित करना तथा औषधीय फसलों के उत्पादन और विपणन में किसानों को तकनीकी सहयोग उपलब्ध करवाना है।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *