होम

रंगड़ों के काटने से मां और बेटा-बेटी घायल

जोगिन्दरनगर उपमंडल के तहत बुधवार को द्राहल में स्कूल जा रहे दो बच्चों पर रंगड़ों ने हमला कर दिया, बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रही उनकी माता भी रंगड़ों की चपेट में आने से घायल हो गई।

रंगड़ों के के हमले में घायल तीनों को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी अनुसार उपमंडल की ग्राम पंचायत द्राहल के मतकेहड़ गांव में बुधवार सुबह उस समय अफरा-तफरी फैल गई जब स्कूल के लिए अपनी माता के साथ जा रहे भाई बहन पर रंगड़ों ने हमला बोल दिया। घायलों का उपचार स्थानीय अस्पताल में चल रहा है।

यह बच्चे सुबह जब स्कूल जा रहे थे तो स्कूल के नजदीक ही रंगड़ों का छता होने से उन पर हमला हो गया। मां संगीता जो अपनी बेटी मुस्कान व बेटे साहिल को स्कूल छोड़ने गई थी।

मुस्कान पांचवीं तथा साहिल सातवीं कक्षा में पढ़ता है। तीनों का उपचार स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। उल्लेखनीय है कि क्षेत्र में आजकल आए दिन रंगड़ों के हमले की घटनाएं हो रही है।

मंगलवार को भी एक व्यक्ति पर रंगड़ों ने हमला कर उसे घायल कर दिया था। ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से आग्रह किया है कि स्कूल और सार्वजनिक रास्तों के आसपास मौजूद रंगड़ों के छत्तों को तुरंत हटाया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की जानलेवा घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *