होम

जोगिन्दरनगर क्षेत्र में शुरू हुआ होली पर्व

जोगिन्दरनगर : जोगिन्दरनगर उपमंडल के तहत कई गांवों में होली पर्व की शुरुआत रविवार को धूमधाम से हो गई है। जोगिन्दरनगर क्षेत्र के कई गांवों जोल,घरबासड़ा,द्रोबड़ा,गलू और रोपड़ी आदि गाँव में रविवार को होली मनाई गई जबकि जोगिन्दरनगर क्षेत्र के कई गाँवों में सोमवार को होली मनाई जा रही है।

सुजानपुर की होली में गुलाल उड़ाते लोग

उपमंडल की बल्ह पंचायत के जगैहड़ा,बनौण और डलाणा गाँव में भी गाजे बाजे के साथ होली धूमधाम से सोमवार को होली मनाई जा रही है। लोगों की टोलियाँ इन तीन गाँवों के हर घर में जाकर गुलाल लगाती हैं तथा पकवानों का आनंद उठाती है।

जोगिन्दरनगर क्षेत्र में सोमवार शाम के समय होलिका दहन किया जाएगा। गाँव के लोग एक जगह इकट्ठा होकर होलिका दहन करते हैं और नाच गान का आनंद उठाते हैं।

कुल मिलाकर समस्त जोगिन्दरनगर क्षेत्र में होली की धूम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *