होम

स्वतंत्रता सेनानी की पत्नी का 102 साल की आयु में निधन

व्यापार मंडल जोगिन्दर नगर के सदस्य एवं प्रतिष्ठित कारोबारी श्री राज शर्मा जी (जनता ढाबा बस स्टैंड) के पूज्य माताजी श्रीमती गीता देवी शर्मा का निधन 102 वर्ष की आयु में पहली जनवरी को पालमपुर के सुलह पैतृक गांव में देर रात निधन हो गया।

द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जापान की जेल में यातनाएं झेल चुके स्वतंत्रता सेनानी प्रेम दास शर्मा की पत्नी गीता देवी शर्मा का निधन 102 साल की आयु में होने के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।

बैंड बाजे के साथ पूरी हुई अंतिम रस्में

अपनी तीन पीढियों को सामाजिक सरकारों और देश सेवा में प्रोत्साहित करने वाली गीता देवी शर्मा के निधन पर हिंदू रीति रिवाज, मंत्रोच्चारण, पूरे सम्मान और बैंड बाजे के साथ अंतिम संस्कार की रस्मों को पूरा किया गया।

इस दौरान सैंकड़ों लोगों ने अंतिम शव यात्रा में हिस्सा लिया। ज्येष्ठ पुत्र राजकुमार शर्मा ने अपने चार भाईयों संतोष, रमेश, अनिल व सुनील शर्मा के साथ मां की अर्थी को कांधा दिया और मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार की रस्मों को पूरा किया।

मिली जानकारी के अनुसार नववर्ष पर देर रात गीता देवी शर्मा ने अचानक तबीयत बिगड़ने पर पालमपूर के पैतृक गांव सुलह में अंतिम सांस ली।

इसलिए शुक्रवार को पालमपूर के ही सुलह स्थित मोक्षधाम में अंतिम संस्कार की रस्मों को पूरा किया गया।

विधायक प्रकाश राणा, पूर्व मंत्री गुलाब सिंह ठाकुर, कांग्रेस नेता जीवन ठाकुर, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता पंकज जम्वाल, जिला भाजपा कार्यकारिणी की सदस्य मेघना ठाकुर, अपनत्व सेवा समिति के अध्यक्ष हरीश बहल, सनातन धर्मसभा मंदिर समिति के अध्यक्ष जुगल किशोर शर्मा, व्यापार मंडल जोगिन्दरनगर के अध्यक्ष भास्कर गुप्ता, सामाजिक कार्यकर्ता ओम मरवाह, अशोक सूद, विजय बावा, रोटेरियन रामलाल वालिया, अजय ठाकुर ने गीता देवी शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिजनों के समक्ष सवेंदनाएं व्यक्त की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *