कोलंग पंचायत के कलैहड़ू गाँव में गाड़ी पलटने से 4 लोग घायल

जोगिन्दरनगर : जोगिन्दरनगर उपमंडल के तहत शनिवार दोपहर 1 बजे के करीब एहजू बसाही सड़क मार्ग पर कोलंग-कलैहडू गाँव के पास एक गाड़ी के अनियंत्रित होकर पलटने से 4 लोग घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार यह गाड़ी मकरीड़ी गाँव के कृष्ण कुमार की है। सभी घायलों को जोगिन्दरनगर अस्पताल ले जाया गया है जहाँ उनका उपचार चल रहा है।

ये हैं घायल

इस हादसे में घायलों में कृष्ण कुमार उम्र 50 वर्ष,गुरविंदर सिंह उम्र 33 वर्ष,जितेन्द्र सिंह उम्र 26 वर्ष,और पंकज 35 वर्ष शामिल हैं। घायलों की हालत स्थित बताई जा रही है।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *