होम

शाबाश !! जोगिन्दरनगर के लाल ने ईटानगर में बढ़ाया हिमाचल का मान

जोगिन्दरनगर : जोगिन्दरनगर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भड़याड़ा के छोटे से गांव खलेही के लाल रमेश चंद ने लेफ्टिनेंट कर्नल बनकर न केवल अपने गांव और जिले बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया है।

रमेश चंद लेफ्टिनेंट कर्नल के रैंक पर हुए पदोन्नत

गौर हो कि हिमाचल के बिंदास अधिकारियों का डंका देशभर में बजता है, और अब इसमें एक और गौरवशाली अध्याय जुड़ गया है

1994 में असम राइफल्स में बतौर क्लर्क सेवाएं शुरू करने वाले रमेश चंद जी ने कठिन परिश्रम, अनुशासन और समर्पण के बल पर आज सेकेंड इन कमांड के पद तक का सफर तय किया है।

1 जुलाई 2025 को राजभवन ईटानगर में अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल के.टी. परनाइक (सेवानिवृत्त) द्वारा, वरिष्ठ अधिकारियों और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती गीता सिंह की उपस्थिति में, उन्हें लेफ्टिनेंट कर्नल के रैंक पर पदोन्नत किया गया।

वर्तमान में वे राज्यपाल के ADC (Aide-De-Camp) के पद पर कार्यरत हैं।
इस अवसर पर जोगिन्दरनगर के विधायक प्रकाश राणा ने उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि सिर्फ रमेश चन्द की नहीं, हम सभी हिमाचलवासियों की है।

यह क्षेत्र सहित प्रदेश के युवाओं के लिए एक प्रेरणा स्रोत हैं। रमेश चंद ने साबित कर दिया कि संघर्ष और मेहनत से कोई भी मंज़िल दूर नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *