होम

चिंताजनक : देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ्तार

देश में एक बार फिर कोरोना के बढ़ते मामलों ने चिंता बढ़ा दी है। देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 3758 हो गई है।

बीते 24 घंटों के दौरान देश में कोरोना के 363 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 1818 मरीजों को इलाज के बाद डिस्चार्च कर दिया गया है। वहीं, बीते 24 घंटों में कोरोना से देश में दो लोगों की मौत भी हुई है।

इनमें से एक मौत कर्नाटक में हुई है जबकि दूसरी मौत केरल में हुई है। कर्नाटक में एक 63 वर्षीय बुजुर्ग मरीज ने दम तोड़ दिया, जिन्हें पहले से अन्य बीमारियां थी।

जबकि केरल में 24 वर्षीय युवती की मौत हुई है। इसे भी लीवर से संबंधित बीमारी थी।

बात कोरोना के आंकड़ों की करें तो सबसे अधिक 1400 मामले केरल में हैं, महाराष्ट्र में 485 और दिल्ली में 436 कोरोना के मामले हैं।

वहीं, गुजरात में 320, पश्चिम बंगाल में 287 और कर्नाटक में 238 एक्टिव केस हैं। इसके अलावा तमिलनाडु में 199 और यूपी में 149 कोरोना के मरीज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *