होम

हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव की तैयारी शुरू

हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है। पंचायतों का चुनाव सबसे बड़ा चुनाव होता है, क्योंंकि गांव स्तर पर लोग इस चुनाव में लोकतंत्र को मजबूत करने में आहुति डालते हैं।

इस बड़े चुनाव के लिए आयोग को तैयारी भी साल या डेढ़ साल पहले से शुरू करनी पड़ती है। इस बार अभी से इसलिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं, क्योंकि सरकार नए वार्ड व पंचायतें बनाने जा रही है, जिसकी वजह से आयोग का काम बढ़ेगा।

लिहाजा यह भी विचार है कि दिसंबर में मौसम अब ठीक रहता है, तो हो सकता है कि अगले साल दिसंबर में ही चुनाव करवा दिए जाएं।

मौसम

हिमाचल में व्हाइट क्रिसमस की आस जाग गई है। मौसम विभाग ने आगामी 48 घंटे के दौरान प्रदेश भर में बर्फबारी और बारिश की संभावना जताई है।

अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का असर देखने को मिलेगा। शिमला, कुल्लू, किन्नौर, लाहुल-स्पीति और चंबा जिला के कई भागों में बर्फबारी होने की संभावना है।

बर्फबारी के साथ ही पर्यटन सीजन को भी रफ्तार मिलने की संभावना है। क्रिसमस और साल के आखिरी हफ्ते में पर्यटकों का रुख हिमाचल की ओर हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *