देश ने माना हिमाचल पुलिस के हुनरबाजों का लोहा

कलर्स चैनल के दमदार शो हुनरबाज में धमाल मचाने वाले हिमाचल पुलिस के आर्केस्ट्रा बैंड का राजधानी में जोरदार स्वागत हुआ। हारमोनी ऑफ पाइन पुलिस बैंड हिमाचल प्रदेश के जवानों ने कलर्स टीवी चैनल के हुनरबाज शो में दमदार प्रस्तुति देकर अगले राउंड में जगह बनाई है।

मुंबई में हुए शो के ऑडिशन में हिमाचल पुलिस के इन हुनरबाजों ने मंच पर पहुंचते ही पुलिस अंदाज में शूटिंग सेट पर विराजमान निर्णायक मंडल और जनता को कोविड नियमों का पालन करने के बारे में डांटते हुए मास्क पहनने को कहा। शूटिंग सेट पर अचानक पुलिस पहुंचने पर कुछ देर के लिए वहां चुप्पी छा गई।

सभी लोग मास्क पहनने लगे। निर्णायक मंडल ने अपनी तरफ से सफाई देने की कोशिश भी की, लेकिन पुलिस जवानों ने सभी से कोविड नियमों का सख्ती से पालन करने को कहा। इसके बाद मंच पर प्रतिभागी के रूप में पहचान बताकर सभी को हैरान कर दिया। पुलिस जवानों ने देशभक्ति गीत भारत प्यारा जान से प्यारा है की प्रस्तुति देकर अगले राउंड में जगह बनाई।

फिल्म निर्माता करण जौहर ने पुलिस जवानों की तारीफ की और कहा कि अब तक की यह सबसे बेहतरीन प्रस्तुति रही है।  बैंड में मंडी शहर के तीन पुलिस जवान शामिल हैं। मंडी शहर के साथ लगते कैहनवाल के सनवाड़ी गांव के नरेश कुमार हेड कांस्टेबल हैं। बैंड में सेक्सोफोन और बांसुरी वादक हैं.

टारना हिल मंडी निवासी दीपिका ठाकुर उर्फ मुस्कान कांस्टेबल हैं। बैंड में बतौर गायिका काम करती हैं। मंडी शहर केही प्रशांत घोष उर्फ आशु भी कांस्टेबल हैं। बैंड में ऑक्टो पैड रिदम प्लेयर के रूप में काम कर रहे हैं। 15 सदस्यीय टीम का संचालन कर रहे टीम प्रभारी हेड सब इंस्पेक्टर विजय कुमार मंडी शहर के पड्डल स्थित एक परिवार के दामाद हैं।

वह टीम का नियंत्रण कर रहे हैं। हुनरबाजों ने सफलता का श्रेय हिमाचल पुलिस विभाग के डीजीपी संजय कुंडू को दिया है। निर्णायक मंडल में अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने भी पुलिस के हुनरबाजों की कला को सैल्यूट किया है।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *