जोगिन्दरनगर के सैनिक अमित कुमार अरुणाचल में शहीद

जोगिन्दरनगर : जोगिन्दरनगर उपमंडल के तहत बदेहड़ पंचायत के बेटे नायक अमित कुमार को सेना ने युद्ध में हताहत का दर्जा दिया है और 26 अक्तूबर को राजकीय सम्मान के साथ शहादत पाने वाले सैनिक का पैतृक गांव में अंतिम संस्कार होगा। हवाई मार्ग से दिल्ली तक शहीद की पार्थिव देह पहुंचेगी और उसके बाद सेना के एक विशेष वाहन में मंगलवार को जोगिन्दरनगर में 11 बजे पहुंचने की उम्मीद है। एक दुखद पहलु यह रहा कि नायक अमित कुमार की नौ माह पहले ही शादी हुई थी. इस खबर के बाद समस्त जोगिन्दरनगर उपमंडल में शोक लहर है.

अरुणाचल प्रदेश में 13 डोगरा रेजीमेंट में तैनात हिमाचल प्रदेश के जोगिंद्रनगर के भटवाड़ा गांव के नायक अमित कुमार की पेट्रोलिंग के दौरान सड़क हादसे में मौत हो गई है। सैनिकों को ले जा रहा वाहन खाई में गिर गया, जिसमें नौ सैनिक घायल हो गए।

 

 

 

 

 

 

इस दौरान स्थानीय पुलिस और प्रशासन के अधिकारी राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई देंगे। सैन्य सम्मान भी नायक अमित कुमार को मिलेगा। जोगिंद्रनगर के एसडीएम डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने सैनिक की शहादत की पुष्टि करते हुए कहा कि सैनिक के राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा।

पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता भी सैनिक के परिजनों को दी जा रही है। एसडीएम ने वीर सैनिक की शहादत पर परिजनों को सांत्वना देते हुए प्रशासन की ओर से हर संभव सहायता दिलाने का एलान किया है। यह हादसा 23 अक्तूबर का बताया जा रहा है।

बदेहड़ पंचायत के भटवाड़ा गांव से संबंध रखने वाले नायक अमित कुमार की नौ माह पहले ही शादी हुई थी और इस करवाचौथ में पत्नी ने अपने पति की दीर्घायु की कामना के लिए व्रत रखने की भी तैयारी थी। इसी दौरान पति की शहादत की खबर मिलने से पूरा परिवार स्तब्ध है।

पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं बहन भी भाई की आकस्मिक मौत पर बेसुध है। माता पिता के बुढ़ापे का सहारा छिन जाने से हर आंख नम है। बदेहड़ पंचायत के प्रधान धनी राम ने बताया कि बेटे की शहादत पर समूचे उपमंडल में शोक  लहर है।

 

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *